"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान, अभियान तक ही सीमित न रहे, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल किया जाए : शशांक
सीके सिंह(रूपम)
सीतापुर। "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान, अभियान तक ही सीमित न रहे, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल किया जाए यह बात शुक्रवार को महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीमारियों को लेकर जब प्रधानमंत्री मोदी जी को पता चला कि महिलाएं अपने परिवार का पूरा ध्यान रखती हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतती है। जिसके चलते वह अक्सर छोटी-छोटी बीमारियों से ग्रसित रहती है। जिसका प्रभाव उनके बच्चों पर भी पड़ता है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान को चलाया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को इस अभियान से प्रेरणा लेकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा जब नारी स्वस्थ होगी, तभी परिवार भी सशक्त होगा। अधीक्षक डॉ सुधीर पांडेय ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह को सम्मानित किया। वहीं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय सिंह ने इस विशेष स्वास्थ्य शिविर पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में स्टाफ नर्स नीता दीक्षित ने नारी सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत की जिसकी सभी ने सराहना की। इस मौके पर पन्द्रह लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा बत्तीस लाभार्थियों को पोषण किट भी विधायक के द्वारा वितरित की गई।
विभिन्न रोगों के इलाज के लिये इस शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श व दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने मरीजों के पंजीकरण पटल का अवलोकन किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाये गये स्टाल पर सुपरवाइजर नमिता सिंह से पोषण आहार की जानकारी ली। महिला चिकित्सक डॉ श्रृष्टि, डॉ स्मिता अग्निहोत्री महिला मरीजों का इलाज करती दिखीं। बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ सैफ अली व डॉ निशांत ने मरीजों का इलाज किया। आयुष विभाग के स्टाल पर मरीजों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवायें वितरित की गयीं। डॉ जितेन्द्र कुमार व डॉ अरशद मे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिये।
कुष्ठ एवं क्षय रोग काउंटर पर अंकिमा मिश्रा, आयुष काउंटर पर डॉ शीबा वसी, टीकाकरण काउंटर पर नम्रता सिंह, परिवार नियोजन काउंटर पर विंधवासिनी सिंह, दंत रोग काउंटर पर विवेक अग्रवाल, एएनसी काउंटर पर रजविंदर कौर, राधा वर्मा मौजूद रही। इस शिविर में 752 मरीजों का परीक्षण किया गया। इन मरीजों को परामर्श व इलाज से संबंधित दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। मंच संचालन डॉ मनोज दीक्षित ने किया। इस दौरान डॉ कुमार गौरव, डॉ आलोक, फार्मेसिस्ट नीरज शुक्ला, हर्ष विश्वकर्मा, एआरओ रवि वर्मा, बीसीपीएम स्मृति शुक्ला, एलटी अजय, अंकित, रवि बाजपेयी, आईओ अभिषेक श्रीवास्तव, हरिवंश, वसीम, शिवम शुक्ला, स्टाफ नर्स सोनिया शर्मा, पूनम, वंन्दना, पूजा, अनुज्ञा व गरिमा तिवारी सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मी तथा प्रधान आशुतोष पांडे, प्रभात मिश्रा, अवधेश सिंह, विवेक सिंह, मकबूल अहमद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Oct 03 2025, 15:23