कॉलेज में यौन शोषण का आरोपी बाबा चैतन्यानंद स्वामी सारथी गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ अरेस्ट
#delhisexualassaultcaseaccusedchaitanyanandaarrestedfromagra
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च के हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। छात्राओं के आरोप के बाद चैतन्यानंद फरार था और उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 27 सितंबरप की रात आगरा से गिरप्तार किया गया।
देर रात आगरा के एक होटल से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात ताजगंज इलाके के होटल से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम से वह होटल में रुका था। दिल्ली पुलिस ने होटल के कमरे में 15 मिनट तक आरोपी से पूछताछ की, इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के पास से 2 फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं। एक कार्ड में उसे संयुक्त राष्ट्र में स्थायी राजदूत और दूसरे में ब्रिक्स संयुक्त आयोग का सदस्य और भारत का विशेष दूत बताया गया है।
नंबर काटने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल
दक्षिणी दिल्ली में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का यह मामला है। वहां की 17 लड़कियों ने आरोप लगाया था कि बाबा चैतन्यानंद ने उनका यौन शोषण किया। वह नंबर काटने की धमकी देकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। वह देर रात को लड़कियों को अपने कमरे में बुलाता था। वह खुद को इंटरनेशनल पर्सन बताता और लड़कियों को अच्छी पैलेसमेंट दिलाने का झांसा देता था।
आरोपी ने छात्राओं को ऐसे निशाना बनाया
छात्राओं ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर महिलाओं के हॉस्टल और कमरों में, बाथरूम के पास भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। खुद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती अपने मोबाइल पर उनके फीड्स को देखता था। उसने अपने मोबाइल में सीसीटीवी का एक्सेस ले रखा था। वह हर पर लड़कियों पर नजर रखता था। रात में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती लड़कियों को व्हाट्सऐप मैसेज करता था। वह लड़कियों को बेबी आई लव यू जैसे मैसेज करता था। एक छात्रा का कहना है कि स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती ने उससे पूछा था कि क्या उसने कंडोम यूज किया है। हरियाणा की एक छात्रा को बॉयफ्रेंड होने के कारण चरित्रहीन कहा गया, जबकि दूसरी छात्रा को स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के कार्यालय से फटे कपड़ों में रोते हुए भागते देखा गया था।
3 hours ago