विन्ध्याचल में नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव का विधायक, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी का विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन व विन्ध्य महोत्सव का मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।
विधायक नगर ने भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विधायक ने विंध्याचल के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है। उन्होंने विंध्याचल के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के बारे में बताया, और इसके विकास और संरक्षण के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों और लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करना हैं।
विधायक ने विंध्याचल के विकास और संरक्षण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि कैसे यह स्थान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने लोगों से विंध्याचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और इसके विकास में योगदान देने का आह्वान किया। विधायक नगर ने लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए लोगों की अपील की कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन करे तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए महत्पूर्ण कार्यो की जानकारी लें।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विन्ध्य महोत्सव के मंच पर मनीष शर्मा के द्वारा कथक नृत्य की मन मोहक प्रस्तुति दी गई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ की अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत, कजली गायिका उषा गुप्ता के द्वारा लाले-लाले फुलवा के गजरा बनाके मैय्या श्रद्धा से करी ला पुकार हो.... देवी गीत प्रस्तुति की गई तथा एवं शिवलाल गुप्ता एण्ड पार्टी तथा संस्कृति निदेशालय से कल्पना गुप्ता के द्वारा देवीगीत व भजन सुनाया गया।
लोकगायिका रानी सिंह के द्वारा देवीगीत भजन, लोकगायिका सरोज देवी भजन, लोकगायक कौशल कुमार, रमापति पाल, शिवम कुमार, लोकगायिका कीर्ति, के द्वारा देवीगीत भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया। विन्ध्य महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को विधायक नगर, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का सफल संचालन संजय श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहें।
Sep 23 2025, 19:30