PoK खुद कहेगा मैं भारत हूं...', मोरक्को की धरती से राजनाथ सिंह का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कड़ा संदेश
#noneedtoattackpokrajnathsinghrevealsindianarmyplanaboutoperationsindoorpart_2
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भरोसा जताया कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को बिना किसी आक्रामक कदम के वापस हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि अब वहां के लोग खुद ही मौजूदा शासन से आजादी की मांग कर रहे हैं। राजनाथ सिंह मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा मैसेज दिया है। मोरक्को में भारतीय सुमदाय से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दोहराते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को फिर से शुरू किया जा सकता है।
![]()
राजनाथ सिंह दो दिन के दौरे पर मोरक्को पहुंचे हैं। यहां उन्होंने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के नए व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8x8 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह अफ्रीका में किसी भारतीय रक्षा कंपनी का पहला संयंत्र है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।
पीओके अपने आप भारत का होगा- राजनाथ सिंह
मोरक्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पीओके अपने आप हमारा होगा। पीओके में मांगें उठने लगी हैं, आपने नारे सुने होंगे। मैं 5 साल पहले कश्मीर घाटी में एक कार्यक्रम में भारतीय सेना को संबोधित कर रहा था, तब मैंने कहा था कि हमें पीओके पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह वैसे भी हमारा है; पीओके खुद कहेगा, 'मैं भी भारत हूं'। वह दिन आएगा।
हमने धर्म देखकर नहीं, उनका कर्म देख कर मारा-राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- जिन्ह मोहि मारा, तिन्ह मोहि मारे...इस बार भी यही हुआ। हमने उन्हीं लोगों को मारा जिन्होंने हमारे लोगों को मारा। हमने किसी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला नहीं किया। केवल भारत ही ऐसा चरित्र रख सकता है। अगर हम चाहते तो किसी भी सैन्य या नागरिक प्रतिष्ठान पर हमला कर सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमें भारत के इस चरित्र को कायम रखना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा-आतंकवादी यहां आए और हमारे नागरिकों का धर्म पूछकर उन्हें मार डाला। हमने किसी का धर्म देख नहीं, उनका कर्म देख कर मारा है।
ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 या पार्ट- 3 पर क्या बोले?
भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे और तीसरे चरण की संभावना पर अपना रुख स्पष्ट किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दोहराते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी कि यह कब और कैसे होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 या पार्ट- 3 करना है या नहीं, यह कहना मुश्किल है। यह पाकिस्तान के व्यवहार पर निर्भर करता है। अगर वे आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, तो उन्हें जवाब मिलेगा।
3 hours ago