सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निकाली गई रैली
मीरजापुर। शक्ति स्वरूपा मां विंध्यावासिनी मंदिर से मिशन शक्ति-फेज 5.0 के तहत महिला जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को आगे के लिए गया रवाना किया गया। रविवार को जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति-फेज 5.0 के तहत भब्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली मां विंध्यावासिनी मंदिर के पुरानी वीआईपी गेट से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी, जो पुलिस लाइन में आकर सम्पन्न हुई। रैली को सदर विधायक द्वारा सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस बाइक रैली में जनपद के विभिन्न थानों की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है तथा महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक करना रहा है।
बताया गया कि मिशन शक्ति-फेज 5.0 अभियान का लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना, अपराधों की रोकथाम तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के दौरान महिलाओं, बालिकाओं को उप्र सरकार व उप्र पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित विभिन्न सेवाएं जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित जनपद के विभिन्न थानों व अन्य सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
Sep 21 2025, 20:10