वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता सहित भारत वर्ष के 8 वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया में सम्मिलित
![]()
मानवाधिकार संरक्षण भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य
संजय द्विवेदी प्रयागराज।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अपने मीडिया प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय टीम में दैनिक हिंदी समाचार पत्र के प्रधान संपादक सुभाष चन्द्र पाण्डेय सहित भारत वर्ष के 8 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मिलित किया है।उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठन में समर्पण के साथ बिना किसी प्रलोभन के पूर्णतया नि:स्वार्थ समर्पित सेवा भाव से लगातार संगठनहित जनहित समाजहित राष्ट्रहित के समाचारों के लगातार प्रकाशन व प्रसारण करने वाले भारत वर्ष के 8 वरिष्ठ पत्रकारो को राष्ट्रीय टीम में सम्मिलित किया गया है जिनमें सुभाष चन्द्र पाण्डेय प्रधान संपादक दैनिक हिन्दी समाचार पत्र दि ग्राम टुडे जौनपुर डॉ.आर सी श्रीवास्तव प्रधान संपादक दैनिक हिंदी समाचार पत्र भारत मंजरी व संस्थापक जर्नलिस्ट एसोसिएशन फतेहपुर अभिषेक गुप्ता पत्रकार प्रयागराज जतिन कुमार चतुर्वेदी पत्रकार प्रतापगढ़ वी के त्रिपाठी सह संपादक दैनिक हिंदी समाचार पत्र अवध नगरी बस्ती राजीव सिंघई पत्रकार दैनिक हिंदी समाचार पत्र जनप्रिय एवं सिद्धि सरकार ललितपुर भानु प्रताप सिंह संपादक दैनिक समाचार पत्र गरीबों की जंग हरदोई एवं मनोज मिश्र प्रधान संपादक दैनिक हिंदी समाचार पत्र सूरत सम्राट सूरत सम्मिलित हैं।
Sep 12 2025, 08:53