किसानों ने शोक सभा का किया आयोजन
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 7 महीना से अधिक समय से उत्तर को नहर के अधूरे कार्य को पूरा करवाने की मांग को लेकर किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान धरना दे रहे हैं।किसान मजदूर मोर्चा मगध के तले किसानों ने धरना स्थल पर शोकसभा का आयोजन किया। समाजसेवी लड्डू खान बताया कि लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश पासवान के कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दिवंगत महेश पासवान महान समाजीक कार्यकर्ता थे।
![]()
वह मधुर भाषी थे जब भी किसी व्यक्ति से बात करते थे तो अपनापन होता था। लोजपा नेता विनोद कुमार ने बताया की दिवंगत महेश पासवान अपना पूरा जीवन लोगो के समाज सेवा में बिताए, महेश पासवान दलित शोषित पिछड़ों के आवाज थे। आज लोगों को उनके विचार एवं सिद्धांत के अध्ययन कर राजनीतिक करने की जरूरत है।
उनके जाने से समाज में अपूरणीय क्षति हुआ है। दो तुलसी यादव ने बताया कि महेश पासवान एक सच्चे समाजवादी नेता थे। वह जो कहते थे वही करते थे उनके अंदर में जाति पाती का भेदभाव नहीं था। इस मौके पर सीधी यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, संतोष गिरी, चंद्रशेखर यादव, समीर सिन्हा, वीरेंद्र यादव, श्याम जी दास, सुधीर चंद्रवंशी, विकास कुमार, गौतम कुमार, पुकार यादव छोटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Aug 27 2025, 18:50