नेमरा में शिबू सोरेन का पारंपरिक श्राद्धकर्म जारी, हेमंत सोरेन निभा रहे पुत्रधर्म
नेमरा, रामगढ़: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' दिवंगत शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्धकर्म का आज चौथा दिन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में विधि-विधान और स्थानीय परंपराओं के अनुरूप सभी रस्में पूरी कर रहे हैं। आज सुबह उन्होंने दिवंगत पिता की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए 'बाबा को भोजन परोसने' की रस्म निभाई।
![]()
हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन के बाद दुख की इस घड़ी में जिस तरह से झारखंड की जनता उनके परिवार के साथ खड़ी रही, उसी से उन्हें इन कठिन परिस्थितियों में पुत्रधर्म के साथ-साथ राजधर्म निभाने की हिम्मत मिली।
अंतिम विदाई में उमड़ा था जनसैलाब
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। 5 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए झारखंड के कोने-कोने से जनसैलाब उमड़ पड़ा था। लोगों ने नम आँखों से उन्हें आखिरी जोहार कहा।
अंतिम संस्कार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। पुत्र हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी थी।
7 hours ago