संत कबीर नगर जनपद में तहसीलों पर आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस डीएम एसपी ने धनघटा तहसील पर सुनी फरियादियों की फरियाद्
रमेश दूबे,संत कबीर नगर। 02 अगस्त 2025 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना उपस्थित रहे।
धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल/निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।
धनघटा तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 25 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि प्रत्येक दशा में पीड़ित/पीड़िता को न्याय मिले।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार राम जी, नायब तहसीलदार हरे राम एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में आवश्यकतानुसार राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनते हुए नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण करना सुनिश्चित करायें।
तहसील खलीलाबाद में कुल 57 प्रार्थना पत्र आये जिसे क्रमवार फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा सहित तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।
तहसील मेंहदावल में कुल 54 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Aug 02 2025, 19:40