राष्ट्रीय लोक मोर्चा की 29 जून को गयाजी में होगी ऐतिहासिक महा रैली, रामेश्वर कुमार महतो ने दी जानकारी
जहानाबाद,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) रामेश्वर कुमार महतो जहानाबाद परिषद सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि आगामी 29 जून को गया के गांधी मैदान में “संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार महा रैली” का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक महारैली का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री माननीय सांसद उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। यह रैली सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार और परिसीमन में सुधार की लड़ाई को लेकर मील का पत्थर साबित होगी।
रामेश्वर महतो ने कहा कि “परिसीमन सुधार का मुद्दा पिछले 50 वर्षों से लंबित है। यह देश के पिछड़े, वंचित और बहुजन समाज के साथ एक गंभीर अन्याय है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस मुद्दे को पूरे देश में मजबूती से उठाया है। विक्रम (शाहाबाद) और मुजफ्फरपुर में सफल महारैली के बाद अब 29 जून को गया की धरती से निर्णायक हुंकार भरी जाएगी।”
उन्होंने बताया कि रैली में मगध क्षेत्र सहित जहानाबाद जिले से 25,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। रैली को सफल बनाने के लिए जिले भर में जनसंपर्क अभियान और बैठकें लगातार जारी हैं।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, रैली प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार पप्पू, आराम पुकार सिंह, युवा नेता प्रतीक कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश महतो, कौशल शर्मा, संजीव कुमार, सरवन कुमार, श्रीमती रीता कुशवाहा, जयप्रकाश नारायण, हृदय पासवान, अजय कुमार, बेगन मांझी, नवलेश कुमार, केदार वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि “यह रैली सिर्फ राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों की बहाली और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज है। रैली के माध्यम से सरकार को यह संदेश जाएगा कि अब बहुजन समाज अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।”

जहानाबाद,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) रामेश्वर कुमार महतो जहानाबाद परिषद सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि आगामी 29 जून को गया के गांधी मैदान में “संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार महा रैली” का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है।
जहानाबाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी सिलसिले में जहानाबाद जिला अतिथि गृह में जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।


जहानाबाद, बिहार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के नेता रितेश शर्मा उर्फ़ चुन्नू शर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान जहानाबाद के विधायक सुदय यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब सिर्फ 17 महीने नहीं, बल्कि पूरे साढ़े सात साल का हिसाब मांगेगी।
जहानाबाद, बिहार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून 2025 को राजगृह में आयोजित होने वाले बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में जहानाबाद जिला अतिथि गृह में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रिन्स कुमार ने की।
जहानाबाद, बिहार राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पार्षद अनुज प्रसाद निराला को जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दूरसंचार मंत्रालय की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस मनोनयन के बाद दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक द्वारा उन्हें 25 जून को गया के डेल्टा होटल में होने वाली बैठक में आमंत्रित किया गया है।
जहानाबाद, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शुक्रवार को भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Jun 27 2025, 21:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.9k