भाकपा माओवादी संगठन के एक करोड़ केइनामी नक्सली के घर पर चिपका इस्तहार
![]()
पीरटांड़ झा. डेस्क (गिरिडीह)। भाकपा माओवादी संगठन के एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के घर चाईबासा पुलिस ने रविवार को इश्तेहार चिपकाया है। चाईबासा जिले के टेबो थाना में इनामी नक्सली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से इनामी नक्सली की तलाश है। न्यायलय के आदेश के आलोक में रविवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। बताया जाता है कि पारसनाथ क्षेत्र के कुख्यात इनामी नक्सली झरहा निवासी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा कई नक्सली घटना में नामजद अभियुक्त हैं। पीरटांड़ के अलावा झारखण्ड के अन्य जिले व थाना में पतिराम मांझी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।
गिरिडीह जिले के अलावा राज्य के विभिन्न जिले की पुलिस को नक्सली पतिराम मांझी की तलाश है। एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा लंबे समय से फरार चल रहा है। भाकपा माओवादी संगठन में अनल दा के केंद्रीय कमेटी सदस्य के रूप में पहचान है। झारखण्ड सरकार के द्वारा अनल दा पर एक करोड़ का इनाम घोषित है। लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल की पुलिस तलाश में जुटी है। रविवार को चाईबासा जिले के टेबो थाना पुलिस न्यायालय के आदेश के आलोक में अनल दा का पैतृक गांव झरहा पहुंची। पीरटांड़ पुलिस के सहयोग टेबो थाना पुलिस अनल दा के गांव जाकर जानकारी हासिल की तथा इनामी नक्सली के विरुद्ध इश्तेहार चिपकाया। चाईबासा के टेबो थाना में इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल के विरुद्ध कांड संख्या 7 /19 के तहत यूएपी एक्ट तथा 17 सीएलए एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इनामी नक्सली को पुलिस ने आत्मसमर्पण का भी संदेश दिया है
Jun 16 2025, 20:21