*अकीदत और सादगी से मनाया गया कुर्बानी का पर्व, अमन चैन की मांगी गई दुआ*
![]()
चंदौली,चकिया नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के आदेश के अनुसार बकरीद का त्यौहार मुस्लिम बंधुओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक नमाज के बाद कुर्बानी हुई तथा दिन भर दांवतों का सिलसिला जारी रहा।
चकिया नगर की जामा मस्जिद पुरानी चकिया मस्जिद ईदगाह अमरा उत्तरी तिलौरी सिकंदरपुर मुजफ्फरपुर शिकारगंज नेवाजगंज अलीपुर भगड़ा करवदिया नौडीहा गांवों में ईदगाहों तथा मस्जिद में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। तथा लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।
ए अल्लाह, तेरी रजा के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने वाले हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की इबादतों के सदके मुल्क को महफूज अता फरमा। मुल्क में रहने वालों में आपस में मोहब्बत, भाईचारा और अमन अता फरमा।
ग्रामीण और शहरी इलाकों में गुरुवार सुबह से ही ईद उल अजहा का जोश नजर आया। बच्चे, जवान और बुजुर्ग ईद की नमाज अदा करने के लिए गुस्ल, नए कपड़े और इत्र लगाकर तकबीर ए तशरीक पढ़ते हुए मस्जिदों को रवाना हुए।इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी विकास मित्तल पुलिस तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव नगर पंचायत के अधिशासी चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव दिन भर चक्क्रमण करते रहे। तथा अधिकारियों ने भी बकरीद त्यौहार की मुबारकबाद मुस्लिम बंधुओं को दी।
Jun 09 2025, 17:52