हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा गोष्ठी का आयोजन तथा जिला इकाई का गठन
चंदौली सकलडीहा। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के धानापुर ब्लॉक के माया मंगल वाटिका में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पदों पर लोगों को नियुक्त किया गया जिसका सभी लोगों ने एक स्वर में स्वागत किया।
जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, जिला संयोजक डॉ जमीर अहमद खान, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, बजरंगी सेठ, डॉक्टर उदय कुमार राय, बैरिस्टर यादव, प्रकाश यादव, जिला महामंत्री संजय प्रताप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद रफीक, अंजनी सिंह , जिला लीगल एडवाइजर राकेश रतन त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री सेनापति मौर्य, जिला प्रचार मंत्री राम तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री गणेश गुप्ता, जिला आईटी सेल लॉरेंस सिंह, जिला सचिव नागेंद्र सिंह नौगढ़, चंद्र शेखर राय इनायतपुर, फ़करे आलम कमालपुर नवनीत सिंह, शकील शाह चाकिया, प्रदीप गुप्ता बरहनी, राजेश गुप्ता रामगढ़,अख्तर अली बरहनी जिला कार्यकारिणी सुदर्शन सहाय,अजीत जायसवाल, जितेंद्र मिश्रा, परमानंद चौधरी, आलोक पांडेय,संरक्षक मंडल डॉक्टर बीके मौर्य, दिवाकर राय, लल्लू सिंह राही, उमेश तिवारी, आर एन सिंह आलोक पांडेय रहे वही कार्यक्रम का संचालन राम मनोहर तिवारी द्वारा किया गया।
6 hours ago