मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की
![]()
तुलसीपुर- सनातन जागृति मंच द्वारा उत्तर प्रदेश में सुशासन और कानून का राज स्थापित करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिवस स्थानीय हनुमानगढ़ी परिसर में यज्ञ कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
संयोजक दिलीप गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 2017 से प्रदेश में कानून का राज है,अपराधी खौफ के साये में किसी तरह से जी रहे हैं,बिजली,कृषि क्षेत्र और शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।यह सब प्रदेश के मुखिया के ही पुरुषार्थ से संभव हुआ है जबकि 2017 से पहले प्रदेश गुंडों,माफियाओं व दंगाइयों के नाम से जाना जाता था लेकिन अब ऐसा सम्भव ही नहीं है क्योंकि पूरे प्रदेश में कानून का राज है।
सभी ने यज्ञ में आहुति डालकर मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के साथ इनके नेतृत्व में राज्य के हर मोर्चे पर सफलता की कामना की।इस अवसर पर मीना किन्नर सभासद,शिव कुमार बाल्मीकि, राम दयाल सोनी,विजय प्रताप सोनी,प्रदीप गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,रूप चन्द्र गुप्ता,जय सिंह शंशाक सिंह,अरुण देव आर्य, जितेंद्र सोनी ,विशाल गुप्ता, अक्षय गुप्ता मौजूद रहे।
Jun 05 2025, 15:09