व्यापार मंडल का दायित्व ग्रहण ,संगठन विस्तार हुआ संपन्न :लालू मित्तल जिला अध्यक्ष
विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सोराव जायसवाल जायका होटल पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में संगठन विस्तार अभियान के क्रम में नए पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने गंगा पार अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी , क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता की संस्तुति, फाफामऊ गंगा पार के अध्यक्ष अजय जायसवाल प्रबल अनुमोदन पर
सोराँव बाजार से अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष विकास सोनी, रामबाबू जायसवाल,महा मंत्री आकाश केशरवानी सोनू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मिथिलेश केसरवानी एवं वरिष्ठ व्यापारी गुलाब जायसवाल को संयोजक सहित एक अध्यक्ष, दो महामंत्री, 5 मंत्री, 5 उपाध्यक्ष, प्रकाशन मंत्री, संगठन मंत्री ,कोषाध्यक्ष को दायित्व ग्रहण कराया और उनके कर्तव्यों का उन्हें बोध कराया।
गंगा पार क्षेत्र में अजय जायसवाल, दहियावा बाजार अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जायसवाल की सक्रियता की सभी ने प्रशंसा की, कुशल कार्यशैली, अथक प्रयास परिश्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अनिमेश अग्रवाल, फाफ़ामऊ बाजार के संरक्षक श्यामबाबू केशवानी , महामंत्री सोनू जायसवाल युवा अध्यक्ष मिहिर बरनवाल महामंत्री रवि शर्मा महामंत्री योगेश भार्गव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा व्यापारियों की से हितों की रक्षा के लिए पूरे जनपद में संगठन विस्तार का कार्यक्रम वृहद रूप से चलाया जा रहा है।
व्यापारियों को एकजुट करना उनके हितों की रक्षा करना, डीएम, कमिश्नर की तरह सम्मान दिलवाने, शोषण उत्पीड़न बाहुबलियों बदमाशों की धमकी,गुंडई अपमान को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन्हें हर प्रकार से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इंस्पेक्टर राज से व्यापारियों शोषण नहीं होने दिया जाएगा, व्यापारियों का सम्मान सुनिश्चित करना संगठन का मुख्य उद्देश्य हैं। गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी एवं अजय जायसवाल ने गंगा पार क्षेत्र के एकएक बाजारों के गठन की महायोजना , रूपरेखा पर अपने विचार रखें। शीघ्र ही
गंगा पार क्षेत्र के समस्त बाजारों का गठन कर लिया जाएगा।
क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता ने पाकिस्तान पर भारत की विजय पर समस्त व्यापारियों को बधाई दी और अपने सेना के पराक्रम को सलाम किया। संगठन के प्रयास से अनेक योजनाएं व्यापारियों के हित में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही। गंगा पार अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने कहा कि संगठन में इसी प्रकार की दलाली बेईमानी नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
कार्यक्रम का संयोजन
गुलाब जायसवाल द्वारा और धन्यवाद प्रस्ताव आकाश केसरवानी द्वारा ज्ञापित किया गया।
May 11 2025, 19:51