प्रयागराज में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचेगा
विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रयागराज। मौसम का पारा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को सुबह 11 बजे तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में यह 42 डिग्री तक जा सकता है।
आसमान साफ है करछना में 2 बजे के करीब कही कही हल्के बादल कही कही तुफान के साथ हल्की बारिश हुई हल्की बारिश होने से और अधिक उमस हो गया है आगे बारिश की कोई संभावना नहीं लगती है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं तापमान को बढ़ा रही हैं। 37 प्रतिशत आर्द्रता के कारण उमस भी महसूस हो रही है। सूर्योदय सुबह 5:19 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 6:38 बजे होगा। मौसम विभाग ने 12 से 16 मई के बीच तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है। इससे हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने को कहा है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शहरवासी गर्मी से बचने के लिए छायादार जगहों का सहारा ले रहे हैं। बिजली की बढ़ी मांग से कुछ इलाकों में लोड शेडिंग हो रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
May 11 2025, 19:40