भगवान परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह की गंगा
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राज नगर एक्सटेंशन में भगवान परशुराम सेवा न्यास के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पिलखुवा के प्रसिद्ध भजन गायक हरिओम जी और सुमित सावन की टीम द्वारा भगवान परशुराम के भजनों से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्ति रस में डुबो दिया। विशेष रूप से सजाई गई भगवान परशुराम की भव्य झांकी ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, कांग्रेस राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ. संजीव शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। भगवान परशुराम सेवा न्यास के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।
आयोजन समिति में संरक्षक आशुतोष तिवारी, संयोजक राजेंद्र त्रिपाठी, बीपी उपाध्याय, राजेश तिवारी, विजेंद्र विद्रोही, अमित शर्मा, अनुज शर्मा, अभिषेक पांडे, प्रमोद शर्मा, विशाल गौर, संतोष भारद्वाज, अभिनव पांडे, लक्ष्मण शर्मा और आदित्य कौशिक का भी विशेष योगदान रहा। फॉर्चून रेजिडेंसी की एओए के अध्यक्ष कपिल त्यागी ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। आयोजन के दौरान अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और फरसा भेंट कर सम्मानित किया गया।
महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने कार्यक्रम में पारिवारिक उत्सव का रंग घोल दिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान परशुराम की आरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बीआर शर्मा, अरुण मिश्रा, एमके अग्रवाल, दिलीप धनेरिया, पुष्पेंद्र पूनिया, दिशा शर्मा, करुणा शर्मा, भावना चतुर्वेदी, अनुराधा शर्मा, गरिमा त्यागी, दिव्या त्यागी, स्वाति शर्मा, नीरज विजयवर्गीय, सुधीर त्यागी, अमृतांश शर्मा, रूपेश गुप्ता, पंकज भारद्वाज, तपेश शर्मा, विपिन पाराशर, गौरव शर्मा, संदीप चौहान, पद्माकर मिश्रा सहित अनेक विशिष्ट जनों का भी स्वागत और सम्मान किया गया।
अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी भक्तों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।
May 06 2025, 14:27