*खनन व पुलिस विभाग की आंख मिचौली से बालू माफियाओं की बल्ले-बल्ले, बिना परमिशन निकाली जा रही है बालू*
प्रयागराज- जनपद के अन्तर्गत तहसील थाना करछना के ड़ीहा कबरा लंका पुरी के घाट से बालू निकाली जा रही है। जबकी राजस्व विभाग और खनन विभाग मौन है। करछना थाना क्षेत्र के डीहा, कबरा, लंका पुरी, आदि क्षेत्रों में धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। जानकारी के बाद भी संबंधित अधिकारी मौन है। जिसके चलते खनन माफियाओं का बोलबाला है।
सूत्रों की माने तो इसमें खनन विभाग में पूरी तरह लिप्त नजर आ रही है। राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन जानबूझ कर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। सभी विभाग मिलकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार की धज्जियां उड़ा रहे है। मिला जानकारी के अनुसार डीहा घाट पर पूर्व प्रधान दूधनाथ यादव सनोज यादव अनिल यादव एवं कई ठेकेदार गंगा घाट पर बालू निकलवाने में शामिल हैं।
प्रशासन को जेब में लेकर चल रहे!
मिडिया के सवाल करने पर दादागिरी दिखाते हुए कह रहे है, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है। शासन प्रशासन अपना हिस्सा ले रही है। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है। प्रशासन को जेब में लेकर चलता हूं। कही ना कही यहां पर शासन प्रशासन की मिली भगत नजर आ रही है, क्योंकि इनके अन्दर कोई डर नाम की बात नजर नहीं आ रही है। खुले आम जेसीबी द्वारा दिन रात खनन किया जा रहा है। डंफर ट्रैक्टर ट्रक ओवर लोड़ लोडिंग कर दिन रात सप्लाई की जा रही है। इनका कहना है कि इनकी पकड़ बहुत उपर तक है कोई कुछ नही कर पायेगा।
अनदेखा किया जा रहा अवैध कारोबार
ओवर लोड डंफरो ट्रैक्टरों का तेज रफ्तार रोड पर आम नागरिकों के लिए खतरा बना रहता है। जब शासन प्रशासन ही देख कर अनदेखा कर रही है तो आम लोग क्या कर सकते है । अब यहां पर योगी सरकार को ही कड़ा रुख दिखाना होगा यहां की जनता मीडिया सब की नजर अब बाबा पर ही टीकी है देखते है आगे क्या होता है यह अवैध कारोबार बन्द होता है या यू ही चलता रहेगा मीडिया कर्मियों के कई बार आवाज उठाने के बाद भी अनदेखा किया जा रहा है।
May 03 2025, 15:51