कर्नाटक में बजरंग दल के नेता की हत्या, बिगड़ा माहौल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
#hindu_activist_suhas_shetty_murdered_in_mangaluru
![]()
कर्नाटक के मंगलुरु में बीती रात एक हिंदू नेता सुहास शेट्टी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुहास अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। तभी स्विफ्ट कार और पिकअप ट्रक पर सवार 5-6 लोगों ने गाड़ी रोककर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, चार लोगों के एक समूह ने सुहास शेट्टी पर हमला किया। उन्होंने तलवार और बांके जैसे हथियारों से हमला करके सुहास शेट्टी को मार डाला। इससे शहर में तनाव पैदा हो गया है।
इस हत्याकांड को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुहास की हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सरेआम एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर रहे हैं। उस दौरान पास ही कुछ लोग भी खड़े थे जो इस घटना को होते देख रहे थे। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है।
इस हत्याकांड के बाद मंगलुरू में माहौल खराब होने की आशंकाओं के बीच पुलिस ने अपनी तैनाती को बढ़ा दिया है।पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर चुकी है।इस हत्याकांड के बाद मंगलुरु में 6 मई तक धारा 144 लागू की गई है।
सुहास शेट्टी बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। उन पर मोहम्मद फाजिल की हत्या का आरोप था। फाजिल, सूरतकल का रहने वाला था। शेट्टी और उनके साथियों ने फाजिल को 28 जुलाई, 2022 को मारा था। यह हत्या प्रवीण कुमार नेट्टारू की हत्या के बदले में की गई थी। नेट्टारू बीजेपी के कार्यकर्ता थे। वह भी इसी संवेदनशील इलाके के रहने वाले थे। उनकी हत्या 'हिजाब' विवाद के दौरान हुई थी। यह घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में हुई थी। नेट्टारू की हत्या के बाद बदला लेने की घटनाएं शुरू हो गई थीं। पूरे राज्य में कई लोगों पर चाकू से हमले हुए थे।
May 03 2025, 11:29