मौसम का हाल : बिहार के कई शहरों में पारा पहुंचा 40 के पार, आज प्रदेश के इन क्षेत्रों मे लू का अलर्ट
डेस्क : बीते कुछ दिनों से बिहार के मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हुआ है। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी थी, लेकिन अब एकबार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के पार चला गया हैं।
![]()
वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पटना समेत पूरा बिहार 25 अप्रैल तक लू की चपेट में रहेगा। इस दौरान दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-मध्य भाग के 24 जिलों के अधिकतर स्थानों लू और हीट वेव की चेतावनी है। साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्म रात्रि होने की भी प्रबल संभावना है। वहीं, मंगलवार को राज्य के 14 शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मंगलवार को राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने और शुष्क पछुआ हवाओं का प्रवाह रहने से लोगों भीषण गर्मी का अहसास हुआ। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहने से यह 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, छोभमंडल के निचले स्तर पर नमी की मात्रा अधिक रहने और तापमान में वृद्धि से लोगों को वास्तविक गर्मी से अधिक गर्मी महसूस हो रही है। वहीं बुधवार को दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में लू चलने की चेतावनी है।






Apr 23 2025, 10:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.8k