पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर जंक्शन के बीच चलेगी नई वंदेभारत एक्सप्रेस, महज 5 घंटे में तय होगी दूरी
डेस्क : पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर जंक्शन के बीच नई वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद भी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड से पूर्व मध्य रेलवे-पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से भेजे गये संयुक्त प्रस्ताव पर मुहर के बाद दोनों जोनों में इसे चलाने को लेकर मंथन चल रहा है।
पटना से गोरखपुर के बीच कुल 397 किलोमीटर की दूरी इस ट्रेन से मात्र पांच से छह घंटे में तय होगी। वर्तमान में पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच चलने वाली तीन ट्रेनों आठ घंटे से लेकर साढ़े दस घंटे का समय लेती हैं। यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से चलकर शीतलपुर, खैरा, मशरक, गोपालगंज, थावे जंक्शन, कप्तानगंज जंक्शन से होते हुए गोरखरपुर तक जायेगी।
बता दें कि वर्तमान में पटना से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाती है।
Apr 22 2025, 17:48