होडिंर्गों को पालिका प्रशासन ने अभियान चला कर हटाया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, चौराहों व विद्युत पोलों पर अवैध रूप से लगाईं गई होडिंर्गों को पालिका प्रशासन ने अभियान चला कर की कार्रवाई। जानकारी के अनुसार रविवार को पालिका प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो, चौराहों व विद्युत पोलों पर विभिन्न संस्थाओं, राजनीतिक दलों एवं व्यापारियों के द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए तरह-तरह की लगी होडिंर्गों को अभियान चलाकर हटा दिया गया।
ज्ञातव्य है कि नगर क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण कर बड़ी-बड़ी होडिंर्गों को लगाकर मार्गो ,चौराहों व विद्युत पोलों को पाट दिया गया था, पालिका प्रशासन के इस अभियान से नगर क्षेत्र साफ सुथरा नजर आ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनुरुद्ध पटेल ने बताया कि शासन के निदेर्शानुसार नगर क्षेत्र में अवैध रूप से लगाई गई होडिंर्गों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, रविवार को लहरपुर गेट के आसपास लगी होडिंर्गों को हटाया गया है, शीघ्र ही नगर क्षेत्र से सभी होडिंर्गों को हटा दिया जाएगा।
Apr 22 2025, 17:20