मौसम का हाल : बिहार के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान चढ़ा, इन 4 जिलों में आंधी-पानी के साथ वज्रपात का अलर्ट
डेस्क : बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज आंशी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज रविवार को 4 जिलों में तेज आंधी-पानी के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में रविवार को ठनका गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार इन चार जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट है।
शनिवार को मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 11 जिलों के एक-दो शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। जमुई में सबसे अधिक 23.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सूरज के तल्ख तेवर के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई तो ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का से गर्म शहर 38 डिग्री के साथ डेहरी और सबसे ठंडा शहर 16.3 डिग्री के साथ शेखपुरा रहा। राजधानी के अधिकतम तापमान में 3.7 व न्यूनतम में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 33.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्री-मानसून में अबतक समान्य से 177% अधिक बारिश हुई है।
Apr 20 2025, 09:33