सीएम नीतीश कुमार आज महिला संवाद कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, 50 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए करेंगे रवाना
डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम को लेकर अपने आवास से 50 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना भी करेंगे। पहले दिन राज्य के 600 जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम होगा। वहीं, अगले दिन से प्रतिदिन करीब 1200 जगहों पर इसका आयोजन होगा।
ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। महिला संवाद के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही इसको लेकर उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करना है, यह भी महिलाओं को बताया जाएगा।
विशेष कर महिला सशक्तीरण को लेकर सरकार की चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी महिला संवाद के दौरान दी जाएगी। दो महीने तक चलने वाला महिला संवाद कार्यक्रम 70 हजार से अधिक जगहों पर किया जाएगा, जिसमें दो करोड़ महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम को लेकर प्रतिदिन 600 वाहन प्रखंडों में भ्रमण करेंगे। हर वाहन प्रतिदिन दो जगहों पर जाएंगे, जहां महिला संवाद कार्यक्रम होना है।
Apr 18 2025, 10:00