नव नियुक्त पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र एवं समाज के अंग वस्त्र प्रदान किया
सीतापुर खत्री सभा सीतापुर की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का सर्व सम्मत से शुक्रवार को नेहरू हाल में किया गया मनोनीत। इस मौके पर खत्री सभा ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र एवं समाज के अंग वस्त्र प्रदान किया और पदाधिकारीयों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व जनक खत्री राजा टोडरमल एवं खत्री आचार्य नरेंद्र देव की मूर्तियों पर जिला अध्यक्ष खत्री अचिन मेहरोत्रा व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया। जिला अध्यक्ष अचिन मेंहरोत्रा ने संरक्षक मंडल की सहमति से जिला महामंत्री रेनू मेहरोत्रा (बिसवां), जितेंद्र मेहरोत्रा, सौरभ मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष अमर मेहरोत्रा(बिसवां), समीर पुरी(लहरपुर), निखिल मेहरोत्रा, निधि खन्ना, विनय पुरी, आलोक टंडन, अमित पुरी, सचिन मेहरोत्रा, राजीव टंडन, पंकज खन्ना (हरगांव), मीनू कपूर, मनोज कपूर, मनु सहगल, कुशाग्र सहगल, नितिन मेहरोत्रा, मनोज सेठ, विशाल टंडन को मनोनीत किया ।
विधिक प्रकोष्ठ में एड.रोहित मेहरोत्रा, जिला मंत्री पद पर आरती मेहरोत्रा, रती सहगल, नितिन मेहरोत्रा, वैभव मेहरोत्रा, अनुकूल सेठ, शोभना मेहरोत्रा, प्रवाल महेन्द्र(खैराबाद), पारस धवन, शैली महेंद्र, करन मगन(महोली), शिल्पी टण्डन, शशांक महेंद्र, नेहा महेन्द्र, अमित सेठ(महाराजनगर), इश्लेन्द्र आनन्द हनी(सिधौली), लीना पुरी, राम मेहरोत्रा को मनोनीत किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष पद पर केसी कपूर, व्यवस्थापक मंत्री पद पर वरुन खन्ना, आशू कपूर को मनोनीत किया गया है।धर्मशाला प्रबंधन पद पर प्रदीप धवन,कमल मेहरोत्रा को मनोनीत किया गया है।इस मौके पर संरक्षक डॉक्टर आरके टंडन, सुधीर मेहरोत्रा, गोपाल टंडन, ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने खत्री समाज के गौरव शाली इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर बिसवां के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीडी कपूर के पुत्र डॉ विवेक कपूर के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।।
Apr 14 2025, 15:10