सक्रिय सदस्य भाजपा के रीढ़ - दयाशंकर यादव
![]()
अमेठी। जगदीशपुर गौरीगंज व अमेठी विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित हुआ।अमेठी विधानसभा में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की।कहा सशक्त और समृद्ध भारत निर्माण के लिए भाजपा जरूरी है।भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाला लोकतांत्रिक दल है।उन्होंने सक्रिय सदस्यों से भाजपा की नीति-रीति और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
जगदीशपुर विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा सक्रिय सदस्य भाजपा के रीढ़ व धुरी हैं।भारतीय राजनीति में लाए गए परिवर्तन पर चर्चा की।उन्होंने कहा भाजपा विचारधारा पर आधारित कैडर की पार्टी है।यहां छोटा सा छोटा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकता है।भाजपा के चुनावी एवं संगठनात्मक विस्तार से चर्चा की।
जगदीशपुर विधानसभा के सम्मेलन में विधायक सुरेश पासी गौरीगंज विधानसभा के सम्मेलन में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी एवं अमेठी विधानसभा के सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।कहा मोदी सरकार विकास और विरासत को लेकर चौतरफा काम कर रही है।
रवींद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, केशव सिंह गिरजा शंकर शुक्ला ने सक्रिय सदस्यों को पार्टी की नीति- रीति, संगठनात्मक विस्तार और भारतीय राजनीति में लाए गए परिवर्तन की चर्चा की।उन्होंने कहा 11 वर्षों में सरकार ने युगांतकारी परिवर्तन किया है। संचालन प्रभात शुक्ला ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उपमा सरोज जिला मंत्री उमा रमन सिंह जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रशांत शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह रणवीर सिंह शेखर तिवारी, अतुल सिंह जिला मंत्री महेंद्र मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा जिला सह मीडिया प्रभारी रामगोपाल कौशल मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौर मंडल अध्यक्ष मनोज पासी मंडल अध्यक्ष अजय दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष काशी मिश्रा मंडल अध्यक्ष देव प्रकाश पांडे दिलीप विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Apr 11 2025, 19:32