मौसम का हाल : बिहार मे बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में हुई हल्की बारिश ने गर्मी से दी राहत
डेस्क : बिहार मे बीते सप्ताह प्रचंड गर्मी ने लोगो का जीना मुहाल कर रखा था। इसी बीच बीते दो-तीन दिनों से बादलों की आवाजाही से सूबे में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। इस बदलाव के कारण पटना सहित 28 जिलों के अधिकतम तापमान में बुधवार को गिरावट दर्ज हुई।
बीते बुधवार की शाम को पटना में आंशिक बारिश भी हुई। कुछ इलाकों में तेज तो कई जगह बूंदाबांदी हुई। जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली। पूरे प्रदेश समेत राजधानी पटना में भी 13 अप्रैल तक मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इससे पहले दिन में पटना सहित कई जिलों में पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करते रही।
पटना का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। 37.8 डिग्री के साथ गया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पूर्वोत्तर असम व इसके आसपास के हवा का चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने से बारिश और वज्रपात का सिस्टम वातावरण में बना है। इस दौरान राज्य में आंशिक बारिश के आसार है। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
Apr 10 2025, 09:40