भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्य कुंड मंदिर प्रांगण में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राजेश शुक्ला जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुनील वर्मा का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता व विशिष्ट अतिथि राजेश शुक्ला कहा हा कि आप सबकी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, किसी भी संगठन की जान उसके कार्यकर्ता होते हैं आप सब की मेहनत के कारण ही आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप जैसे कर्मठ और देव तुल्य कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा का परचम शान से लहरा रहा है, उन्होंने इस मौके पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं क लाभ उठाने की अपील की ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता उदित वाजपेई ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा ,
उदित बाजपेई ,विरेन्द्र पुरी, राजेश्वर रस्तोगी, पंडित ईश्वर चंद, रामनरेश त्रिवेदी, भगवान दीन त्रिवेदी राजू तिवारी, ब्लॉक प्रमुख परसेंडी राजेंद्र राजवंशी, नीरज वर्मा, अंकुर वर्मा, नीलू गुप्ता,योगेश मिश्रा, हरगोविंद, रेनू वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, अमित सिंह, नगर अध्यक्ष विनीत जयसवाल, उत्तम वर्मा, राम जीवन जयसवाल, मन मोहन गुप्ता मनोज, गुप्ता, ममता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




















Apr 09 2025, 19:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.7k