मौसम का हाल : अप्रैल महीने के शुरुआत में ही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, प्रदेश के इन जिलों में छिटपुट बारिश से राहत मिलने की संभावना
![]()
डेस्क : अप्रैल महीने के शुरुआत में ही बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलो में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को सूबे के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग के अनुसार हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ हीं गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तर बिहार में आज से तापमान में ज्यादा गिरावट आने का आसार है तो वहीं दक्षिण बिहार में भी एक से दो डिग्री तापमान का पारा लुढ़क सकता है। पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण सहित बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गोपालगंज के मौसम में तल्खी बरकरार रहेगी। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया , सुपौल भागलपुर, शिवहर, खगड़िया, सीतामढ़ी और समस्तीपुर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सूबे के अलग-अलग भागों में 13 अप्रैल तक रज के साथ बिजली चमकने के साथ छिटपुट वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है। इसके कारण तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
Apr 09 2025, 09:34