*जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने तहसील समाधान दिवस के बारे में दिए निर्देश*
![]()
अयोध्या- जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि जन समस्याओं के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व प्रभावी अनुश्रवण एवं विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं शासकीय सुविधाओं की डिलीवरी, विभिन्न कार्यालयों के स्थान पर यथासम्भव एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध कराये जाने तथा जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन-संवाद स्थापित करने हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त शासनादेश में जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने तथा उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी तथा शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्क्रम में *माह अप्रैल 2025, मई 2025 व जून 2025 में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर निम्नवत है-दिनांक 05 अप्रैल 2025 को तहसील मिल्कीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील बीकापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा। इसी तरह दिनांक 19 अप्रैल 2025 को तहसील रुदौली में जिलाधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। दिनांक 03 मई 2025 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। दिनांक 17 मई 2025 को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी, तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील रुदौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। दिनांक 07 जून 2025 को तहसील बीकापुर जिलाधिकारी, तहसील सोहावल मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील रुदौली अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा दिनांक 21 जून 2025 को तहसील मिल्कीपुर जिलाधिकारी, तहसील बीकापुर मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्तानुसार माह अप्रैल 2025, मई 2025 व जून 2025 में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों के अतिरिक्त जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी करेंगे तथा शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण/सत्यापन करेंगे। इस शासनादेश के अनुसूची-1 व 2 में अंकित अधिकारीगण सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार प्राप्त होने वाली शिकायतों को शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप अनुसूची-4 के अनुत्तार पंजिका तैयार कर पंजीकरण कराते हुए समन्वित शिकायत प्रणाली आई0जी0आर0एस0 पोर्टल (jansunwai.up.nic.in) पर दर्ज करायेंगे। समस्त अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों को उसी दिन प्राप्त करने के बाद ही तहसील कार्यालय छोड़ेंगे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले मा0 सांसद/विधायकगण को सम्मानपूर्वक बैठने हेतु एक प्रमुख स्थान की व्यवस्था की जायेगी। प्राप्त शिकायतों का उसी दिन मौके पर यथासंभव निस्तारण करेंगे एवं शिकायतों का निस्तारण तुरन्त न हो पाने की स्थिति में तत्समय ही सम्बन्धित विभाग के सक्षम अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त कराते हुए समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित करेंगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अनुश्रवण सम्बन्धित शासनादेश के प्राविधानानुसार किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आवेदक के आवेदन पत्र पर उसका मोबाइल नम्बर अंकित कराते हुए निहित व्यवस्थानुसार पंजीकरण कराते हुए अनुसूची-3 सम्पूर्ण समाधान दिवस की रसीद निर्गत की जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर निस्तारित प्रकरणों एवं शिकायतों के निस्तारण की सूचना शारानादेश में यथाविहित निर्देशानुसार सुनिश्चित कराये तथा शासनादेश के साथ संलग्न चेकलिस्ट में उल्लिखित बिन्दुओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सूचना उसी दिन आई0जी0आर0एस0 पार्टल पर अपलोड करायी जाए।
Mar 22 2025, 18:41