बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता का दिया संदेश
अयोध्या।।भारतीय मजदूर संघ अनुषंगिकी संगठन बड़ौदा यूपी बैंक सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी समिति द्वारा मरी माता मंदिर गुप्तारघाट पर बुधवार देर शाम होली मिलन हुआ। इस अवसर पर बैंक एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने फूलों से होली खेलकर समाज में स्वस्थ परंपरा विकसित करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक विक्रमा प्रसाद पांडेय ने कहा कि होली हिन्दू समाज की समरसता का प्रमुख उत्सव है। सभी हिन्दू एक हैं इसका जीवंत प्रमाण है होली। होली जैसे पावन पर्व पर हम शालीन और गरिमामयी आचरण का व्यवहार करें जिससे होली के इस पावन अवसर पर सभी को केवल और केवल प्रसन्नता का अनुभव हो। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि होली का पर्व समाज में बिना किसी भेद भाव, आपसी सौहार्द, समरसता के साथ मनाया जाए। लोगों द्वारा कीचड़ डालना, कालिख लगाना, शराब पीना ऐसी तमाम बुराइयों को रोकने का प्रयास समाज को करना चाहिए।
हम सभी को संस्कार युक्त होली मनानी चाहिए। इसके लिए संघ के प्रचारक नाना जी देशमुख ने 1952 में गोरखपुर में होली मिलन कार्यक्रम की परंपरा विकसित की। होली के एक दिन पूर्व नरसिंह भगवान की यात्रा निकलती है जिसमें पचासों हजार लोग सम्मिलित होते है।
जिला सहकारी बैंक अयोध्या अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा होली का त्योहार आपसी विवादों को भुलाकर एकता और प्रेम का संदेश देता है। “होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र भावना के संकल्प का पर्व है. हमें इस उत्सव के माध्यम से समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करना चाहिए।
विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा
भारतीय मजदूर संघ समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में सतत सक्रिय है. यह होली मिलन समारोह हमें सामाजिक दायित्वों की याद दिलाती है और परस्पर प्रेम को प्रगाढ़ करती है।
इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। होली के गीतों पर नृत्य किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। सभी ने प्रसाद के रूप में गुजिया, नमकीन और ठंडाई का आनंद लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ अम्बरीष सिंह ने कहा कि सनातनी संस्कृति में त्यौहारों का अपना एक पौराणिक महत्व होता है. हमारे त्यौहार अपने आप में प्रकृति की तमाम सुंदरता को समेटे हुए होते हैं, जो मनुष्य सहित तमाम प्राणियों में ऊर्जा का प्रवाह करते हैं. इन्हीं त्योहारों में से होली का त्यौहार भी आता है जो मानव जीवन में आपसी भाईचारे का एहसास कराता है. इस दिन लोग अपने सारे मतभेद, गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं।
मौके पर सह महानगर कार्यवाह सूरज , सुबोध जी नगर कार्यवाह,वरिश्ठ सदस्यों श्री एस एस यादव जी,श्री शत्रुघ्न सिंह, श्री वी पी सिंह, श्री डी एस मिश्रा जी, श्री दिवाकर पाण्डेय जी, श्री राम बहादुर सिंह जी, श्री आर वी सिंह साहब, श्री एस के त्रिपाठी जी, श्री एस पी गुप्ता जी, श्री देवेन्द्र सिंह जी, श्री मुकेश श्रीवास्तव जी,श्री रवीन्द्र अयंगर जी,,श्री आर डी सिंह,श्री वी पी वर्मा की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।
संचालन संगठन के महामंत्री श्री जी एन पाण्डेय जी ने किया।

Mar 20 2025, 19:00