गोष्ठी में सेवक सेविकाओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में मंगलवार चौथे दिन नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस गोष्ठी में सेवक सेविकाओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। गोष्टी में शिक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज नारी देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही है। अध्यापिका शैल सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक रियाज अहमद ने नारियों को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी, नीता सिंह ने नारी सशक्तिकरण गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार निगम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा, नारी सशक्तिकरण में विशेष स्थान रखती है बालिकाएं दो परिवारों को आगे चलकर जोड़ती हैं। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने कहा कि " अस्तित्व हमारा नारा है, प्रेम हमारा बल, आज से ज्यादा सुंदर होगा आने वाला कल" अंत में प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में रमेश चंद्र मिश्र, संजीत मिश्रा, विनीत जायसवाल, रमाशंकर पांडे, शिवकुमार मिश्र, अरविंद वर्मा, कृष्ण चंद्र द्विवेदी, अर्शिता सिंह, छाया मिश्रा, क्षमा अवस्थी, सुधा भारती सहित सेवक सेविकाएं उपस्थित थे।
















Mar 19 2025, 18:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k