बिहार में बदला मौसम का मिजाज, राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहावना
डेस्क : पिछले कुछ दिनों से बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते रविवार 16 मार्च से मौसम के मिजाज में हुआ बदलाव अबतक जारी है। वहीं अगले पांच दिनों तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है, ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। दिन में धूप के साथ हवाएं चलती रहेंगी, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी। 21 से 23 मार्च के बीच बिहार के कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है। आज यानी 18 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 24 घंटों में बांका, मुंगेर, भागलपुर, शेखपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में अधिकतम तापमान 34-38°C (सामान्य से अधिक) रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 32-34°C के बीच बना रहेगा। इसके अलावा, बिहार के अधिकतर इलाकों में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चल सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बिहार के इन जिलो में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश की संभावना है।
22 मार्च को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश की संभावना। और 23 मार्च भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है।
Mar 18 2025, 10:43