जन जागरूकता रैली का आयोजन
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजनाN.S.S के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जन जागरूकता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मोहल्ला बेहटी ,काजी टोला, बसैया टोला नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। रैली का उद्देश्य जनता हित और सबका सुख था, N.S.S का नारा है दुनिया का सिरमौर यह भारत देश हमको प्यारा है, स्वयंसेवक सेविकाओं ने उपरोक्त नारे के साथ रैली निकाली।
इसके बाद सेवक सेविकाओं में नुक्कड़ नाटक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए रैली का समापन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार निगम ने जन जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को विकास की दिशा की ओर ले जाती है जिससे समाज सही रास्ते पर चलकर आगे बढ़ता है। कार्यक्रम में नीता सिंह, विनोद शुक्ला, रियाज अहमद, संजीत मिश्रा, सैलसिंह सहित स्वयं सेवक सेविकाएं उपस्थित थे। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।















Mar 17 2025, 18:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.2k