आईपीएस अमित लोढ़ा बने एडीजी, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
डेस्क : बिहार पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार कैडर 1998 बैच के चर्चित आईपीएस अमित लोढा को प्रमोशन दिया गया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल के आदेश के बाद सरकार के अवर सचिव एम.एस. रिजवानी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, अमित लोढ़ा को अपर पुलिस महानिदेशक कोटि में प्रमोशन दिया गया है। उनके कनीय 1998 बैच के आईपीएस रत्न संजय कटियार की सापेक्षता में प्रदान की जाती है। अमित लोढ़ा को प्रदत्त यह प्रोन्नति कनीय की तिथि से वैचारिक रूप से तथा प्रोन्नत कोटि में पदस्थापन के फलस्वरूप पदभार ग्रहण करने की तिथि से वास्तविक रूप से देय होगी।
बता दें अमित लोढ़ा 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जो अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और कड़ी मेहनत के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और अपनी मेहनत से पुलिस सेवा में कई बदलाव लाए। अमित लोढ़ा राजस्थान से हैं और उन्हें विशेष रूप से उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई के लिए जाना जाता है।
अमित लोढ़ा बिहार के सबसे तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में से एक माने जाते हैं। इन्हें लोग बिहार का सिंघम भी कहते हैं। 'खाकी' नाम की वेब सीरीज इनके ऊपर बन चुकी है। हालांकि इन पर पद का दुरूपयोग कर गलत तरीके से पैसे कमाने का आरोप है। बीते दिनों अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी कौमुदी लोढ़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी ने केस दर्ज किया था।
विशेष निगरानी इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 7 दिसंबर 2022 को FIR दर्ज की थी। तत्कालीन आईजी को इसमें नामजद अभियुक्त बनाया गया था। अमित लोढ़ा इस मामले में हाईकोर्ट भी गए, लेकिन राहत नहीं मिली। ईडी ने इसी के आधार पर उनके खिलाफ ECIR दर्ज की थी।








Mar 17 2025, 11:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
31.1k