महिलाओं के लिए खुशखबरी : सुरिक्षत यात्रा के लिए शुरु होने जा रहा पिंक बस सेवा, जानिए पूरा डिटेल
डेस्क : महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पिंक बस की शुरुआत होने जा रही है। यह बस पटना के साथ भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के लिए भी चलेगी। हर शहर में महिला कॉलेज और स्कूल, हॉस्पीटल, रेलवे स्टेशन आदि का ख्याल रखकर मार्ग तय किया गया है। हर रूट में हर घंटे बस घूमेगी।
![]()
यह बस सुबह छह से रात नौ बजे तक चलेगी। बस के किराये के साथ बस का मार्ग भी तय कर लिया गया है। किराया छह से 25 रुपये तक होगा। वहीं राजधानी पटना और उसके आसपास की जगहों को पिंक बस से जोड़ा जाएगा।
![]()
पटना सिटी से दानापुर तक का एक मार्ग होगा। बाइपास से कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, अनीसाबाद, फुलवारी का दूसरा मार्ग होगा। तीसरा बोरिंग रोड से पाटलिपुत्र इलाका, कुर्जी, दीघा आदि से जोड़ेगा। पहले चरण में 20 बस खरीदी गयी है। 10 बस पटना और शेष 10 भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलेगी। बस में कुल 22 सीटें होंगी। जीपीएस सिस्टम से हर मार्ग की निगरानी होगी। मार्च के अंतिम सप्ताह में बस रोपड़ (पंजाब) से आयेगी और अप्रैल के पहले सप्ताह से चलेगी।
हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगी। अगर किसी महिला के साथ किसी तरह की दिक्कतें होती है तो वो पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। पिंक बस पर कंट्रोल करने के लिए कंमांडिंग सेक्शन बनाया जाएगा। कौन सी बस किस रूट में चल रही, इसकी पूरी जानकारी हर पल मिलती रहेगी।
Mar 12 2025, 12:02