झारखंड में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर,झारखंड पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव को मार गिराया
![]()
रांची : झारखंड में कल तक विधि व्यवस्था उठ रहे थे सवाल। आज झारखंड पुलिस ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि सभी ने सराहना की। वही कई विधायक ने यह भी कह डाला कि झारखंड यूपी मॉडल अपना रही है।
![]()
रायपुर से वापस झारखंड लाने के दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों मिली जानकारी कर अनुसार रायपुर से पूछताछ के लिए गैंगस्टर अमन साव को रांची पुलिस की टीम रांची ला रही थी। इसी दौरान पलामू में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में जब अमन साव पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा तब उसे रोकने के लिए पुलिस ने कोशिश की। ऐसे में अमन साव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में रांची पुलिस ने भी फायरिंग की और एनकाउंटर में उसे मार गिराया।
![]()
झारखंड पुलिस के इस कारनामे पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि चिन्हित अपराधियों पर इस तरह की करवाई करने की जरूरत है। इस तरह की निर्णय जबतक नहीं लेगी सरकार तब तक अपराधिक घटनाओं को नहीं रोक सकती है सरकार। कांग्रेस विधानक अनूप सिंह ने कहा कि झारखंड पुलिस को बधाई देने की जरूरत है।
ऐसी घटनाओं से अपराधियों के अंदर डर आएगा। डीजीपी ने कहा था कि जेल से अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे है तो इस पर अनूप सिंह ने कहा कि जेल में सरकार 5जी जैमर लगाने की तैयारी कर रही है।
Mar 11 2025, 13:05