सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मानिक चंद्र सिंह ने दिखाए तेवर
अयोध्या।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सेक्टर-सी अलीगंज, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र सं0-एफ0एस0डी0ए0/होली अभि0/2024-25/1104 दिनांक 28.02.2025 के अनुपालन में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के अनुमोदन दिनांक 04.03.2025 द्वारा गठित टीम उपजिलाधिकारी/सिटी मजिस्टेªट के नेतृत्व एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। मानिक चन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.03.2025 को गठित सचल दल टीम द्वारा लगभग 25 से 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण जिसका विवरण निम्नवत् है:-
1. तहसील-बीकापुर, उप जिलाधिकारी, बीकापुर के नेतृत्व में तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी नन्द किशोर/
हिमांशु जयन्त, कालीचरण स्वीट्स से खोआ-1, पेड़ा-1 यादव मिष्ठान भण्डार, रामपुर भगन, जनपद-अयोध्या दूध-1, खोआ-1,
10 कि0ग्रा0 खोआ कुल मूल्य 3000 रूपये का नष्ट कराया गया।
2. उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अजय कुमार सोनी, अनूप सिंह द्वारा रूदौली, जनपद-अयोध्या मंसूर स्वीट्स शाप पनीर के 1 नमूने लिये गये,3. मानिक चन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। के नेतृत्व में श्री सन्तोष कुमार साहू, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा
मधुर मिष्ठान भण्डार, चौक अयोध्या से पनीर के 1 नमूने लिये तथा उनके गोदाम आर्य कन्या गली से खोआ के 1 नमूने लिये गये साथ ही 40 कि0ग्रा0 पनीर कुल रूपये 12000 नष्ट कराया गया।
4. वीरेन्द्र कुमार मिष्ठान भण्डार, मोदहा चैराहा, जनपद-अयोध्या
खोआ के 1 नमूने लिये गये 1
150 कि0ग्रा0 रूपये 45000 सौ0 का खोआ नष्ट कराया गया
नन्दनी स्वीट्स, उसरू रायबरेली रोड, जनपद-अयोध्या
छेने की मिठाई के नमूने लिये गये 1
40 कि0ग्रा0 बर्फी कुल रूपये 12800 नष्ट कराया गया।
60 कि0ग्रा0 खोआ 23400 रूपये का विनिष्ट कराया गया।
इस अवसर पर मानिक चन्द्र सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। के निर्देशन एवं नेतृत्व में होली पर्व पर आमजनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद में लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाती रहेगी। यह जानकारी मानिक चन्द्र सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
अयोध्या ने दी है।

Mar 06 2025, 19:20