एएफटी बार चुनाव में कमल कुमार सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए अध्यक्ष
लखनऊ। एएफटी बार एसोसिएशन में आज मतदान, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की गयी, जिसमें कमल कुमार सिंह, रावेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मध्य सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी और मोहम्मद जफ़र खान, जूनियर उपाध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर गिरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर कविता मिश्रा बेलौरा, संयुक्त-सचिव पद पर धर्मराज सिंह और मनोज कुमार अवस्थी, गवर्निग काउन्सिल के छः पदों पर राहुल पाल, शिव कुमार सरोज, रमाकांत, रवि कुमार यादव, महेंद्र कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह अधिवक्ता निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने परिणाम की घोषणा की। मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ चेतनारायण सिंह, आशीष कुमार सिंह, विष्णुकांत अवस्थी, एएफटी के पर्यवेक्षक एसएन मालवीय, अमित कुमार बाजपेयी, सब इंपेक्टर धनञ्जय सिंह पुलिस बल सहित, पूर्व अध्यक्ष डीएस तिवारी, रोहित कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष पारिजात बेलोरा, पूर्व कोषाध्यक्ष विशाल भटनागर, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश कुमार वर्मा, याचिकाकर्ता शैलेन्द्र कुमार सिंह, नारायण दत्त मिश्रा, पोलिंग एजेंट एमएम भंडारी और श्याम सुंदर बाजपेयी आदि मौजूद थे l
10 hours ago