बजट सत्र के दूसरे दिन मंईयां सम्मान योजना, मैट्रिक पेपर लीक मामले में सदन के बाहर किया हंगामा
![]()
रांची : झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन भाजपा ने मईया सम्मान योजना और मैट्रिक के पेपर लीक मामले को लेकर जम कर हंगामा किया।
सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले भाजपा ने सदन के बाहर जमकर बवाल काटा इस बीच उन्होंने हाथों में तख्ती लिए हेमंत की सरकार पेपर लिख की सरकार बताया। मैट्रिक के पेपर लीक मामले में भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग करते नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड बनने के बाद मैट्रिक पेपर लीक मामला पहली बार आया। पेपर की छपाई से लेकर केंद्र तक क्वेश्चन पेपर को पहुंचाने के बीच में ही पेपर लिख कराया गया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में होता है।
वही कांग्रेस के विधायक राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सीबीआई की जांच की मांग इसलिए करती है कि यह केंद्रीय एजेंसी है। और इस पेपर लिख मामले में भाजपा नेता के बेटे का नाम सामने आ रहा है वह इसे बचाने का प्रयास करेंगे। इसकी जांच अगर सीआईडी या पुलिस करती है तो इनका उसमें धांधली नहीं चलेगी।
Feb 25 2025, 12:38