राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने PCS अफ़सर की शोधपरक पुस्तक का किया विमोचन
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, आनन्दीबेन पटेल ने राजभवन में अपर मुख्यकार्यपालक अधिकारी “आयुष्मान भारत” PCS अफ़सर डॉ. पूजा यादव और प्रोफेसर राजलक्ष्मी श्रीवास्तव द्वारा लिखित शोधपरक पुस्तक “Management of Common Property Resources” का विमोचन किया।
इस पुस्तक में लखीमपुर खीरी जनपद में निवास करने वाली “थारू जनजाति” की जीवनशैली का समग्र विश्लेषण किया गया है। पुस्तक में यह बताया गया है कि थारू जनजाति के लोग किस प्रकार अपनी आर्थिक गतिविधियों का संचालन करते हैं, उनके सामाजिक रीति-रिवाजों का गहन अध्ययन किया गया है, और उनके समक्ष आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है।
पुस्तक विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से फूलचन्द्र यादव, निर्मला यादव, अरूण कुमार यादव और पार्थ कृष्णा उपस्थित रहे।
Feb 21 2025, 20:14