डग्गामार वाहन अब सड़क मार्ग पर नहीं चलेगे-पुलिस उपाधीक्षक
अमेठी। धाना कोतवाली क्षेत्र के शहर इलाकै पुलिस उप निरीक्षक आर सी यादव से जनता परेशान है। अपराध पर कार्यवाही ना करना। मारपीट पर कार्यवाही ना करना। छेडछाड की घटनाओ पर कार्यवाही ना करना। पुलिस उप निरीक्षक द्वारा थाना कोतवाली मे कथित अभियुक्तो के साथ मारपीट करना।
कथित घटनाओ में नजराना लेकर कार्यवाही ना करना। वाहन चेकिंग के नाम पर वाहन जबरन सीज करना। वाहन का चालान करना।
पीड़ित अखिलेश कुमार,महादेव,गोली कश्यप,अरुण कुमार आदि का कहना है कि शहर मे वाहन चेकिंग के नाम जबरन कार्यवाही कर रहे है।
डग्गामार वाहनो से हर महीने दो हजार रुपए से ढाई हजार रुपए प्रतिमाह प्राइवेट टैक्सी स्टैंड से नजराना वसूली का खेल चल रहा है ।अन्तू प्रतापगढ रोड,धम्मौर सुल्तानपुर रोड,मुंशीगंज मुसाफिरखाना रोड,अमेठी गौरीगंज रोड,अमेठी ककवा रोड,अमेठी किठावर रोड,अमेठी-दुर्गापुर रोड पर डग्गामार वाहन का उद्योग फल फूल रहा है।
पुलिस उप निरीक्षक आर सी यादव का कहना है कि शासन के अनुसार काम हो रहा है। चेकिंग के फरमान जारी होता है। घटनाओ पर कठोर कार्यवाही करते है। डग्गामार वाहन के संचालन पर अंकुश लगेगा। सिर्फ अधिकारियो के आदेश का इंतजार है।
पुलिस निरीक्षक थाना कोतवाली अमेठी बृजेश सिंह का कहना है कि कानून के साथ खिलवडा नही होगा। जाम लगाने पर हल्का इंचार्ज जिम्मेदार होगा। शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। जिसके इलाके डग्गामार वाहन चलते पायेगे। उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। भारी वाहन का नगर मे प्रबेश नो इन्टी मे हुआ। तो सम्बन्धित के खिलाफ कडी कार्यवाही होगी।
पुलिस उपाधीक्षक अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत अमेठी जाम से मुक्त होगी। डग्गामार वाहन का संचालन कदापि नही होगा। पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता से काम होगा। डग्गामार वाहन के संचालन पर अंकुश लगेगा। सड़क मार्ग के किनारे ट्रक खडी मिली। तो पुलिस के खिलाफ कार्यवाही होगी। शिकायत करे। पुलिस जनता की हर संभव मदद करेगी।
Feb 15 2025, 17:24