रांची के सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी भी निकले नाबालिक
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : रांची के सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार की देर रात दो नाबालिगों से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने पर लोअर बाजार पुलिस चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार 7 फरवरी यानि शुक्रवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां प्रतिमा विसर्जन देखकर वापस अपने घर लौट रही थीं। जिन्हें चार नाबालिग लड़कों ने बहला फुसला कर दोनों को सदर अस्पताल परिसर में लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल परिसर में बन रहे डॉक्टर स्टाफ क्वार्टर में खाली पड़े एक कमरे में इस वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मी को इसकी भनक लगी तो वहां पहुंचे। लड़कों को देखकर पूछताछ की। तब उनलोगों ने बताया कि उनके दो साथी दो लड़कियों के साथ कमरे में हैं। सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल के स्टाफ को बताया और लोअर बाजार थाना को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और नाबालिक के परिजनों को बुलाया गया। नाबालिक लड़कियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। लोअर बाजार थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।













Feb 09 2025, 15:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k