बिहार में अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से निजात, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
डेस्क : बिहार में मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। बीते दो-तीन दिनों से अच्छी धूप निकलने से जहां दिन में ठंड से निजात मिल रही है। वहीं शाम होते ही ठिठुरन बढ़ जा रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का प्रभाव फिलहाल जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर भारत के हिमालयी तराई वाले इलाकों में मंगलवार तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार, 27 जनवरी की सुबह भी बिहार के कई जिलों में कोहरा घना रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। पहला विक्षोभ 29 जनवरी, 2025 से और दूसरा 1 फरवरी, 2025 से प्रभावी होने की संभावना है। इसके साथ ही उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम, समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर, 120 नॉट तक की तेज हवाओं के साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय है।
बिहार में तापमान को लेकर विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। ठंड और कोहरे के इस प्रभाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं किशंनगज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और सीतामढ़ी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रोहतास जिला सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा जमुई में 6.9, मोतिहारी में 9.00, छपरा में 9.4, बांका में 9.8, भागलपुर में 11.8, दरभंगा में 11.8, पूर्णिया में 12.00, सारण 15.00 और पटना में 16.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
Jan 27 2025, 17:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.5k