जेएलकेएम पार्टी का नगर परिषद रामगढ़ कमेटी का विस्तार किया गया
रामगढ : रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के रामगढ़ नगर परिषद का गठन हेतु रामगढ़ जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार की अध्यक्षता तथा संचालन जिला महासचिव डॉ.राजेश महतो के द्वारा किया गया ! डा. राजेश महतो ने कहा गया की नगर परिषद रामगढ़ मे सशक्त एवं मजबूत संगठन बन रहा है! सभी लोगों ने टाइगर जयराम महतो के विचारधारा से प्रभावित होकर तन मन धन के साथ काम करने की बात कही है एवं इनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व सभी संप्रदाय के लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया है! क्योंकि झारखंड लोग लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा मे गरीब ,शोषित, पीड़ित ,दबे कुचले तथा भ्रष्ट सिस्टम के सताये लोग हैं! लोगों ने कहा नगर निकाय चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की अच्छी परफॉर्मेंस रहेगी । नगर परिषद रामगढ़ के कमेटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष पद हेतु पवन कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार महतो, संरक्षक शिवदयाल प्रसाद ,महासचिव सनी कुमार ,उपाध्यक्ष पवन कुमार (साहू),संतोष कुमार महतो, कालेश्वर महतो, रवि यादव, टूकेंद्र महतो, पवन वर्मा, संतोष बेदिया, हरेंद्र कुमार महतो, विशाल प्रजापति, रोहन बेड़िया, विजय कुमार पासवान, पन्नू मुंडा, सुभाष बेदिया, सुरेंद्र कुमार महतो, रूपलाल महतो, करमचंद महतो, सचिव अनिल महतो, गुलाब गौरी, फिरदौस हुसैन, रमेश करमाली, संदीप कुमार, शंकर कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, देवेंद्र कुमार, ओम प्रकाश महतो, ओम प्रकाश कुश्वहा, मीडिया प्रभारी अविनाश नायक, संतोष महतो, सोशल मिडिया प्रभारी प्रेम कु गन्झु तथा संगठन महामंत्री महेश महतो को सर्व समिति से बनाया गया ! इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कु महतो, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी तथा नगर परिषद क्षेत्र के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे !

रामगढ : रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के रामगढ़ नगर परिषद का गठन हेतु रामगढ़ जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार की अध्यक्षता तथा संचालन जिला महासचिव डॉ.राजेश महतो के द्वारा किया गया ! डा. राजेश महतो ने कहा गया की नगर परिषद रामगढ़ मे सशक्त एवं मजबूत संगठन बन रहा है! सभी लोगों ने टाइगर जयराम महतो के विचारधारा से प्रभावित होकर तन मन धन के साथ काम करने की बात कही है एवं इनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व सभी संप्रदाय के लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया है! क्योंकि झारखंड लोग लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा मे गरीब ,शोषित, पीड़ित ,दबे कुचले तथा भ्रष्ट सिस्टम के सताये लोग हैं! लोगों ने कहा नगर निकाय चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की अच्छी परफॉर्मेंस रहेगी । नगर परिषद रामगढ़ के कमेटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष पद हेतु पवन कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार महतो, संरक्षक शिवदयाल प्रसाद ,महासचिव सनी कुमार ,उपाध्यक्ष पवन कुमार (साहू),संतोष कुमार महतो, कालेश्वर महतो, रवि यादव, टूकेंद्र महतो, पवन वर्मा, संतोष बेदिया, हरेंद्र कुमार महतो, विशाल प्रजापति, रोहन बेड़िया, विजय कुमार पासवान, पन्नू मुंडा, सुभाष बेदिया, सुरेंद्र कुमार महतो, रूपलाल महतो, करमचंद महतो, सचिव अनिल महतो, गुलाब गौरी, फिरदौस हुसैन, रमेश करमाली, संदीप कुमार, शंकर कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, देवेंद्र कुमार, ओम प्रकाश महतो, ओम प्रकाश कुश्वहा, मीडिया प्रभारी अविनाश नायक, संतोष महतो, सोशल मिडिया प्रभारी प्रेम कु गन्झु तथा संगठन महामंत्री महेश महतो को सर्व समिति से बनाया गया ! इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कु महतो, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी तथा नगर परिषद क्षेत्र के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे !





रामगढ : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट वार्ड नंबर 6 के बुथ अध्यक्षों द्वारा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक चौक स्थित ओम मार्केट परिसर में दिन के 11 बजे किया गया। मन की बात कार्यक्रम का 118 वीं कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देशवासियों से अपने विचार साझा करते हुए माहकुंभ के अद्भुत आयोजन का उल्लेख किया वहीं अंतरिक्ष में हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाली मन कि बात कार्यक्रम इस बार राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस होने के कारण आज तीसरे रविवार को हुई। उपस्थित बुथ अध्यक्ष ने नमो ऐप के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने मोबाइल पर सुना।कार्यक्रम में भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरजीत सिंह छाबड़ा, वार्ड प्रभारी अजीत गुप्ता, संजय श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, वार्ड संयोजक अरविन्द सिंह, नगर मंत्री अभिषेक चौधरी, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, ईश्वर पासवान, वशिष्ठ सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त जिला के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को गति दी गई। कई लोगों ने मिस कॉल कर भाजपा की प्राथमिक सदस्य बने।
रामगढ : विधायक ममता देवी को झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति और सरकारी आश्वासन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह न केवल दुलमी प्रखंड बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने विधायक ममता देवी को इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह नियुक्ति क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ममता देवी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी, जिससे महिला और बाल विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान मिलेगा।सुधीर मंगलेश ने कहा कि ममता देवी की यह नियुक्ति प्रखंड के लोगों के लिए प्रेरणादायक है और इससे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।बीस सूत्री अध्यक्ष ने ममता देवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगी। बधाई देने वाले पुर्व प्रमुख सुरेन्द्र करमाली पुर्व जिला परिषद राजू महतो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली उतम कुमार इकबाल अंसारी युगल किशोर महतो महताब राही आदि उपस्थित थे। ।
रामगढ़ :पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को उनको गुप्त सूचना मिली कि रामगढ़ थाना अंतर्गत सिद्धू कान्हू ग्राउंड के पीछे स्थित कुलदीप साव के मकान में किसी व्यक्ति को अपहरण कर छुपा कर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना के बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा बिना विलम्ब किये कुलदीप साव के मकान की घेरा बंदी कर छापामारी किया गया तो मकान के नीचे पार्किंग में काले रंग के स्कार्पियों के पास दो युवक खडे दिखाई दिये। उसमें से एक युवक पुलिस को देखते ही दौड़कर भागने लगा तत्पश्चात भाग रहे युवक को पुलिस टीम के द्वारा दौडाकर पकड़ा गया तथा दूसरे युवक को स्कार्पियों के पास ही पकड़ लिया गया। बताया कि इसी क्रम में कमरे की खिड़की से अपहृत व्यक्ति द्वारा पुलिस को देख कर चिल्लाते हुए आवाज लगाया कि सर मुझे बचा लीजिए हमको ये दोनों लोग इस रूम में किडनैप कर बंद किये हुए हैं। हमको जान से मार देंगें। इसके बाद पकड़े गये दोनों युवको से रूम की चाभी मांग कर दरवाजा को खोलकर अपहृत व्यक्ति को कमरे से सकुशल बरामद किया गया। इसके उपरांत अपहरण करने वाले दोनों युवको से अपहरण करने का कारण पूछने पर अपहरणकर्ता अमित कुमार द्वारा बताया गया कि धनंजय कुमार जो हमारा दोस्त है उसे हम 02 लाख रूपया बहन को एग्जाम में पास कराने के लिए 2017 में दिये थे। हमारी बहन जब एग्जाम पास नहीं हुई तो हम पैसा धनजंय कुमार से मांगने लगे लेकिन वह मुझे पैसा नहीं लौटा रहा था। तब हम अपने सहयोगी रविश मुंडा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से धनंजय कुमार को रामगढ़ 18 जनवरी के सुबह करीब 5.00 बजे ठग कर बुलाया और उसे बस स्टैण्ड रामगढ़ से अपने सहयोगी रविश मुंडा , पे० स्व० बहादुर मुंडा , सा० सांडी, कोरी टोला, थाना माण्डू (कुज्जू), जिला रामगढ़ का स्कार्पियो जेएच01 एफडब्लू 4543 से अपने किराये के मकान जिसका मालिक कुलदीप साव है लाया गया। इसके बाद पिस्टल का भय दिखाकर अमित कुमार एवं रविश मुंडा के द्वारा धनंजय कुमार का दोनों हाथ एवं दोनों पैर को रस्सी से चौकी के पउवा में बांध दिया गया तथा मुंह पर टेप साट दिया गया ताकि हल्ला ना कर सके। अमित कुमार द्वारा धनंजय कुमार को डराकर उसके मोबाईल का पासवार्ड खुलवा कर धनंजय के मोबाईल से 50,000 रू अपने खाता में अमित कुमार ने फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर लिया एवं बैग में रखा हुआ कैश को भी ले लिया। इसके बाद नशा का इंजेक्शन दिखाते हुए कहा कि चुपचाप तुम एग्रीमेंट पेपर पर साईन कर दो और 50 लाख रूपया भी तुमको देना होगा तभी तुमको छोडेंगें नही तो तुम्हारा हत्या कर जंगल में लाश फेंक देंगें। इसके बाद दोनों अपहरणकर्ता अपहृत व्यक्ति धनंजय कुमार को एक कमरे में बाहर से बंद कर कुछ देर के लिए चले गये। तब धनंजय कुमार द्वारा अपने हाथ को किसी तरह बंधे हुए रस्सी से निकाला गया और दोनों हाथ एवं पैर को खोलकर मुंह पर साटे हुए टेप को हटाया गया और मौका पाकर खिड़की से सड़क पर जा रहे एक युवक को आवाज दिया गया कि मुझे इस रूम में अपहरण कर बंद कर दिया गया है। आप जल्दी से पुलिस को सूचित कर दीजिए। पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए आधा (1/2) घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति धनंजय कुमार को सकुशल कुलदीप साव के मकान जो अपहरणकर्ता अमित कुमार के द्वारा किराये पर लिया गया है से बरामद किया गया। साथ ही अपहरणकर्ता 1. अमित कुमार, पिता शशिभूषण सिंह, पता ग्राम सलिमपुर दक्षिणवारी टोला, थाना सलिमपुर, जिला पटना, बिहार एवं 2. रविश मुंडा , पे० स्व० बहादुर मुंडा , सा० सांडी, कोरी टोला, थाना माण्डू (कुज्जू), जिला रामगढ को गिरफ्तार किया गया। अपहृत व्यक्ति धनंजय कुमार के बताये अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 09 एमएम का पिस्टल लोडेड हालत में जिसके मैगजीन में 06 जिंदा गोली, नशा में प्रयुक्त करने वाला छः रिडोफ इंजेक्शन, 03 सिरिंज, 03 मोबाईल फोन, 01 लैपटॉप बरामद किया गया। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना कांड सं0-20/2025, दिनांक-18.01.2025, धारा-140 (1)/142/61 (2) बीएनएस एवं 25(1-बी)ं/25(1ए)/26(2)/35 आर्म्स एक्ट अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार उक्त दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिय पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद, पुनि सह थाना प्रभारी रामगढ़ कृष्ण कुमार, पुअनि जॉनी कुमार, पुअनि नागेन्द्र सिंह आजाद, पुअनि उपेन्द्र कुमार, सअनि सुजीत सिंह, आ0 23 निकेत कुमार, सैप आरक्षी मृत्युंजय कुमार, सुशील कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
रामगढ :पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को उन्हें माननीय न्यायालय रामगढ़ के कर्मी से सूचना मिली कि रामगढ़ थाना अंतर्गत व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के पास कुछ चोर न्यायालय परिसर में पैनल बोर्ड में लगे तार की चोरी करने के लिए घुसे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यावहार न्यायालय रामगढ़ में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी पुनि अजय कुमार एवं आरक्षियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ने तथा समानों की बरामदगी करने का निर्देश दिया गया। मा०न्या० में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा गया। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति दौड़कर भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस बल के द्वारा दौड़ाकर न्यायालय कर्मियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पकडे गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हामिद खान, पिता मंजूर खान, ग्राम 12 नं0 चौक, घाटो, थाना मांडू (वे०बो०), जिला रामगढ़ बताया। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर 11 तांबे का ब्रैकेट (जो पैनल बोर्ड में लगा हुआ था), 02 रिंच, 20 नट बोल्ट बरामद किया गया। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना कांड सं0-22/2025, दिनांक-18.01.2025, धारा-303 (2)/317 (4) BNS 2023 अंतर्गत काण्ड दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।इस छापामारी दल में पुनि अजय कुमार, सीसीआर सह कोर्ट सुरक्षा प्रभारी, रामगढ, मा०न्या० में प्रतिनियुक्त पुलिस बल, मा०न्या० के कर्मी लाखेश्वर मानकी, मा०न्या० के कर्मी चंदन कुमार, मा०न्या० के कर्मी नवीन कुमार नाग शामिल थे।
रामगढ : रामगढ़ पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार किराए के मकान में एक व्यक्ति को किडनैप करके रखा था । पैसे की लेनदेन का मामला सामने आ रहा है रामगढ़ पुलिस युवक को गिरफ्तार कर रामगढ़ थाना ले आई है और छानबीन में जुटी है बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता बिहार का रहने वाला है जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ। साथ ही रामगढ़ पुलिस ने एक काले रंग का स्कॉर्पियो JH 01FW4543 को भी बरामद किया है। अपहरणकर्ता से मुक्त हुए युवक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि मुझे एक घर में रखा गया था, धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पिस्तौल की नोक पर मेरे अकाउंट से डरा धमका कर पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है। वही पूरे मामले में रामगढ़ पुलिस ने बताया कि अपहरण करता के पास से एक लोडेड पिस्तौल तथा नशे का इंजेक्शन बरामद किया है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए अपराधी ने बताया कि हम लोगों ने बाजार टांड़ स्थित घर को रेंट पर लिया हुआ था। पकड़े हुए अपराधी ने कहा कि रेंट के मकान में हम लोग आज ही सुबह आए हैं। पकड़े गए अपराधी ने बताया कि हम लोग पटना के बिहार के रहने वाले हैं। अपराधी का नाम अमित कुमार है।
रामगढ़l शहर में कुछ दिनों से सोने की चेन महिलाओं के गले से छिनने वाला गिरोह सक्रिय हो चुका है l इस गिरोह ने शुक्रवार की देर शाम शहर के झंडा चौक में एक महिला के गले से सोने के चैन को छिनने का प्रयास किया हैl इस संबंध में महिला ने रामगढ़ थाना में इसकी लिखित जानकारी दी हैl रामगढ़ शहर के झंडा चौक स्थित वन विभाग गली में हाई कोर्ट के अधिवक्ता निलांजन चटर्जी की पत्नी प्रियंका चटर्जी के गले से चैन छिनने का प्रयास किया गयाl रामगढ़ थाना को दी गई सूचना के अनुसार प्रियंका चटर्जी देर शाम 6:30 बजे के लगभग अपनी स्कूटर से घर आ रही थीl इसी क्रम में घर से कुछ पहले ही एक बाइक पर सवार दो युवकों ने प्रियंका के गले से चैन छिनने का प्रयास कियाl हालांकि प्रियंका के गले से चैन नहीं खींचा जा सकाl लेकिन अपराधियों के झपटते से प्रियंका के सीने में खरोच आई l क्योंकि वन विभाग गली में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैंl भागते हुए छिनतई करने वाले लोगों की वीडियो बन चुकी हैl इसे पुलिस को सुपुर्द किया गया है l
Jan 21 2025, 21:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.3k