रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सोनडिमरा उपस्वास्थ्य केंद्र के चहारदीवारी निर्माण व धूमकुड़िया भवन का किया भूमिपूजन
झारखंड डेस्क
रामगढ़ :गोला प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के सोनडिमरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चहारदीवारी निर्माण व सोनडिमरा में ही धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम स्थल पहुंचे पर विधायक का स्थानीय महिलाओं के द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। भूमिपूजन के बाद विधायक ममता देवी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारी जवाबदेही है।
साथ ही कहा कि क्षेत्र में तेजी से विकास योजनाओं को धरातल में उतारा जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार,, बीस सूत्री सदस्य गौरी शंकर महतो, प्रदीप कुमार महतो, दिनेश महतो, दिलीप कुमार महतो, जितेंद्र कुमार, मंटू महतो, कृष्ण महतो, खुदुश अंसारी, कुलेश्वर बेदिया, छूटू रजवार, मुकेश महतो, तसलीम अंसारी, सगीर अंसारी, ग़ुलाम सरवर, मधु महतो, बहादुर मुंडा, प्रयाग मुंडा, भीम मुंडा, मोतीराम महतो, गंगाराम हंसदा, महाप्रसाद बेदिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।












रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जी के धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए विद्यालय ने श्रद्धापूर्वक 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,प्राचार्य उमेश प्रसाद एवं प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।इस अवसर पर चंद्रशेखर चौधरी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा हमे सदैव अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए उसके लिए चाहे हमे अपने प्राणों का ही बलिदान क्यों ना करना पड़े।प्राचार्य उमेश प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है,ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती।कार्यक्रम में आचार्य बच्चूलाल तिवारी वीर बाल दिवस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला।
Jan 12 2025, 21:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.5k