रामगढ़ में महाकाल महोत्सव का आयोजन, लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना
रामगढ़:- रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नववर्ष के पहले सोमवार को रामगढ़ जिला वासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए महाकाल का पूजा किया गया। सोमवार को मेन रोड के सुभाष चौक के मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर परिसर में भगवान श्री महाकाल का भव्य दरबार सजाया गया। यहां, पुजारी संजयेंद्र गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुट्स को पूजा कराई। पूजन, रुद्राभिषेक के बाद महाआरती की गई।
इस महा आयोजन में हज़ारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल जी ने उपस्थित होकर महाकाल की पूजा की एवम लोकसभा वासियो के सुख समृद्धि की कामना की।
इस महोत्सव में रामगढ़ जिला के उपायुक्त चंदन कुमार ने महाकाल का आशीर्वाद ले लोगो के बीच प्रसाद वितरण कर महाभण्डारा का शुभारंभ किया।
इस आयोजन में जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा काफी संख्या महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, गायकों के भजनों पर शिव भक्त झूमे।
संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुट्स ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत महाकाल के साथ हो, और राष्ट्र, राज्य व रामगढ़ जिला की तरक्की और जिला वासियों की समृद्धि की कामना की गई है।












रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जी के धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए विद्यालय ने श्रद्धापूर्वक 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,प्राचार्य उमेश प्रसाद एवं प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।इस अवसर पर चंद्रशेखर चौधरी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा हमे सदैव अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए उसके लिए चाहे हमे अपने प्राणों का ही बलिदान क्यों ना करना पड़े।प्राचार्य उमेश प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है,ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती।कार्यक्रम में आचार्य बच्चूलाल तिवारी वीर बाल दिवस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला।
Jan 07 2025, 19:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k