कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में पूर्व पीएम डॉ०मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन

कटिहार - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। इसी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ०मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस शोक सभा में सर्वप्रथम सभी कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। जबकि कांग्रेस पार्टी के झंडे को पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में झुकाया गया।
मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र दोनों में समान सहजता से काम किया सार्वजनिक पदों पर अपनी अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते हुए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, बेदाग राजनीतिक जीवन और बेहद विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक डॉ० मनमोहन सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
वहीं कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास एवं वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भारत ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक डॉ० मनमोहन सिंह जी को खो दिया हैं। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उन्होंने एक सम्मानित अर्थशास्त्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने वित्त मंत्री सहित सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं और हमारी आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी हैं।
Jan 04 2025, 12:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k