हजारीबाग: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 हाईवा जब्त
रिपोर्टर पिंटू कुमार
हजारीबाग में जिला प्रशासन ने अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 नवंबर 2024 की 8 हाईवा वाहनों को जब्त किया। उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी अशोक कुमार और संबंधित अंचल अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह छापामारी की।
छापामारी के दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र में रात करीब 10:30 बजे चार हाईवा बालू से लदे हुए पाए गए। इसके अलावा, ओदरना में तीन हाईवा बोल्डर और एक हाईवा गिट्टी लदे हुए जब्त किए गए। वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज और ई-परिवहन चालान की मांग की गई, लेकिन वे इसे प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस आधार पर सभी वाहनों को झारखंड लघु खनिज नियमावली, 2004, MMDR Act, 1957 और 2017 के खनिज संरक्षण नियमों के तहत अवैध खनिज परिवहन का दोषी पाया गया।
थाना प्रभारी को सूचना देकर जब्त वाहन थाने भेजे गए। जिला प्रशासन ने इसे राजस्व चोरी और सरकारी संपत्ति के नुकसान का गंभीर मामला मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनिज खनन और परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
















Nov 17 2024, 20:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k