एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के समर्थन में सांसद मनीष जायसवाल ने किया बड़कागांव का दौरा।
रिपोर्टर पिंटू कुमार ।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के समर्थन में व्यापक दौरा किया।
इस दौरे के दौरान उन्होंने बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड के छह पंचायतों का भ्रमण किया। सांसद जायसवाल ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे आगामी13 नवंबर को ईवीएम के क्रम संख्या03 बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को वोट दें और झारखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए कमल निशान पर मतदान करें।बड़कागांव में आयोजित समारोह में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ सांसद का स्वागत किया।
समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें क्षेत्र के कांग्रेस राज की समस्याओं से अवगत कराया और बदलाव की इच्छा जताई। दौरे के दौरान सांसद ने केरेडारी प्रखंड में मां अष्टभुजी के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बड़कागांव की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और इस बार कोई भी ताकत उन्हें रोक नहीं सकती।
उन्होंने विश्वास जताया कि हजारीबाग के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशी जीतेंगे, जिससे झारखंड में डबल इंजन की सरकार का गठन होगा।














Nov 09 2024, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k